चूरू: किसान जागृति रथ यात्रा चूरू तहसील में जारी, गांवों में स्वागत, 09 जून को संकल्प भवन से रैली व ज्ञापन
Churu, Churu | Jun 7, 2026 भारतीय किसान संघ द्वारा निकाली जा रही किसान जागृति रथ यात्रा चूरू तहसील में जारी है। यात्रा रामपुरा, रेणु, कोटवाड़, जोडी, खिवसर, आसलखेड़ी, बिकासी, सोमासी, झारिया, घंटेल, सहजूसर आदि गांवों से होती हुई कड़वासर में रात्रि विश्राम पर पहुंची। गांवों में यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने कहा किसानों ने यात्रा को समर्थन देने का आश्वासन दिया।