लोहरदगा: लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में 13 फरवरी को शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन
लोहरदगा में 10 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह 13 फरवरी को होगा, जिसमें राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति मिली है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सीएम से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण दिया।