लोहरदगा: पूर्व आर्मी चीफ विवाद के बीच सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र पर बोला हमला, सीमाई सुरक्षा पर पारदर्शिता की मांग की
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवणे (रिटायर्ड) की कथित अप्रकाशित किताब के सर्कुलेशन को लेकर देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह लगभग 9:15 बजे लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कई गंभीर सवाल उठाए।