लोहरदगा: पेंशन निकालने आई महिला की सड़क हादसे में मौत, 30 वर्ष पहले पति की भी गई थी जान, राजू गुप्ता ने जताया दुख
लोहरदगा। सलैया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 68 वर्षीय सोमरी देवी उर्फ बिरसी गंझू(पति स्व. तिवारी गंझू), निवासी केरा झरिया, मसवा पाथ (किस्को थाना क्षेत्र) की मौत हो गई। वह वृद्धा पेंशन की राशि निकालने आई थीं, इसी दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं ट्रैक्टर मालिक के सहयोग से उन्हें तत्काल लोहरदगा