खुरई: बेटे से बिना पूछे पिता बीना चला गया तो कलयुगी बेटे ने उठाकर पटक दिया, पिता का सिर फूटा, शहरी थाने में की शिकायत।
Khurai, Sagar | Jun 30, 2026 मंगलवार रात लगभग 10.30 बजे मुढ़िया फार्म पर रहने वाले रामशंकर अहिरवार ने शहरी थाने में शिकायत की है कि उसकी दूसरी पत्नी के बेटे ने उसके साथ लात घूसों से मारपीट की और उठाकर पटक दिया जिससे उसका सिर फूट गया, दरअसल वह बेटे को बिना बताये बीना चला गया था।