पिपरई: पिपरई के कुड़ी मोहल्ले में निर्माणाधीन सीसी रोड का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नगर परिषद पिपरई के विधायक प्रतिनिधि रंजीत घाकरे ने कुड़ी मोहल्ला में निर्माणाधीन नवीन सीसी रोड का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए।