गाज़ीपुर: गाजीपुर में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान को मिली रफ्तार, 100 मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली
गाजीपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों के लिए पोषण सहयोग का बड़ा कदम उठाया गया है। जिला में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमओ ट्रेनिंग हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रवि रंजन ने की।