टेहरोली: लठेसरा में शराब रखने को लेकर नाराज महिलाओं ने किया हंगामा, प्रशासन को वापस लौटना पड़ा
तहसील टहरौली क्षेत्र के लठेसरा में इन दिनों शराब की नई दुकान खोलने को लेकर पुलिस प्रशासन एवं गांव की महिलाओं के बीच काफी नोंक झोंक देखने को मिल रही है जिसमें महिलाएं केवल एक ही जिद पर अड़ी हुईं हैं कि गांव में शराब की बिक्री से पूरा गांव नशे की लत से नहीं निकल पाएगा और हर दिन घरों में लड़ाई झगड़े होते रहेंगे बच्चों को भी नशे की आदत लग जाएगी