गोंडा: खरगूपुर पुलिस ने गिरधर बगिया के पास से एक व्यक्ति को 200 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार भेजा चालान
Gonda, Gonda | Mar 22, 2024 खरगूपुर पुलिस ने गिरधर बगिया के पास से एक व्यक्ति 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर चालान भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपनिरीक्षक पंकज कुमार की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गिरधर बगिया के पास से थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।और लिखापढ़ी कर चालान भेजा गया है।