पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उसका दैहिक शोषण किया और फिर कहीं और शादी कर रहा था। आरोपी की 11 मार्च को शादी होने वाली थी इस बात की जानकारी लगने पर परिजन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म कामामला दर्ज कर लिया है।