हंडिया: फंदे से लटककर मजदूर ने दी जान, पत्नी और दो बेटियां हुईं बेसहारा
हंडिया क्षेत्र में 35 वर्षीय मजदूर राजेंद्र कुमार उर्फ डब्लू ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी बबीता देवी व दो बेटियां नैना और अंजलि छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा। रविवार 08 बजे मिली जानकारी