महाराजगंज: बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के धोखे और जान से मारने की धमकी से आहत युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर
30 जून सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे के आसपास एक प्रेमिका ने प्रेमी के धोखे व जान से करनेकी धमकी से आहत होकर, जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रेमिका की हालत बिगड़ने लगी और परिजनों को जानकारी हुई तो उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं।