बलिया: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी को गड़वार थाने की पुलिस ने झिंगुरी चट्टी से किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Apr 16, 2026 दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गड़वार थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे झिंगुरी चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अदालत उर्फ फहीम पुत्र आफताब आलम निवासी ग्राम धनौतीधुरा थाना गडवार है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।