कासगंज: सोरों में श्रद्धा के साथ मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
कासगंज के तीर्थ नगरी सोरों स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एलईडी टीवी के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा रही पूजा-अर्चना का सुबह 11 बजे सीधा प्रसारण देखा।