खंडवा के शासकीय हाई स्कूल रामनगर में शिक्षा प्रोत्साहन हेतु साइकिल वितरण व मेधावी छात्रों के सम्मान का कार्यक्रम हुआ। महापौर अमृता अमर यादव, पार्षद डिंपल चौरसिया, समाजसेवी सुनील जैन सहित जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को साइकिलें व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह जानकारी शुक्रवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।