ओबरा: गुरमुरा के पास खड़े अज्ञात वाहन से टकराया DJ वाहन, दो की मौत और तीन गंभीर घायल
Obra, Sonbhadra | Jun 25, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पास गुरुवार की भोर लगभग साढ़े 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार DJ वाहन सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि DJ वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।