नानपारा: नानपारा में पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया पैदल मार्च, दिया सुरक्षा का संदेश
नानपारा में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने व अन्य अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के जरिए जनता में सुरक्षा का भाव पैदा किया और सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश दिए। पुलिस ने शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी दी है और आम जनता से भाईचारा बनाए रखने की अपील की है