डुमरा: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर NH- पेट्रोल पंप के पास पलटी पलटी स्कॉर्पियो, विंडस्क्रीन टूट कर बिखरा
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-77) पर पेट्रोल पंप के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन का अगला विंडस्क्रीन टूटकर सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।