कासगंज: विकास भवन में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई, डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद
मंगलवार की दोपहर 11 बजे विकास भवन कार्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। जयंती के मौक़े पर डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह के दौरान डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मेधावी छात्राओं को स्मार्ट वॉच वितरित कर सम्मानित किया।