हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम कटसहरा में 31 अगस्त 2025 को 16 वर्षीय विकास चौहान की आत्महत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है। घटना के ढाई माह बाद मृतक के परिजनों ने इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताते हुए गांव के सात लोगों के खिलाफ हरपुर बुदहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता यशोदा देवी पत्नी गिरीश चौहान ने थाने में तहरीर दिया है।