गोड्डा: स्थानांतरण के विरोध में संविदा एएनएम ज्ञापन देने मंत्री आवास पहुँची, मंत्री ने फोन पर दिया आश्वासन
Godda, Godda | Apr 6, 2026 गोड्डा जिला प्रशासन के द्वारा संविदा कर्मी एएनएम के स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है जिससे एएनएम के बीच असंतोष है। इनलोगों को करीब ₹20000 मानदेय मिलता है जिसकारण ये सभी दूसरे ब्लॉक में जाकर कार्य करने के लिए तैयार नहीं है। इसीकारण सोमवार की दोपहर ये सभी मंत्री संजय प्रसाद यादव के आवास जाकर ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने फोन पर आश्वासन भी दिया है