डुमरांव: डुमरांव बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बिजली बाधित, रातभर अंधेरे में रहे लोग, SDO के नेतृत्व में मरम्मत कार्य शुरू
Dumraon, Buxar | Jun 2, 2026 डुमरांव शहर के बाईपास रोड स्थित बिजली कार्यालय के सामने सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे एक ट्रक ने लोहे के विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया और लोगों को रातभर परेशानियों का सामना करना पड़ा।