कुंडम: बघराजी में बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ नुकसान, चिंगारी से जलकर खाक हुईं चार मोटरसाइकिलें
बघराजी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण बघराजी के मुख्य द्वार के पास स्थित एक मकान में संचालित 'जीविका ऑटो पार्ट्स' दुकान में भीषण आग लग गई। शनिवार तड़के सुबह करीब 4.30 बजे दुकान के सामने लगे विद्युत पोल से अचानक चिंगारियां भड़कीं, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में दुकान के बाहर रखी चार मोटरसाइकिलें जलकर पूरी तरह खाक हो