बीसलपुर: लिलहर गांव में शराब के लिए पैसे ना देने पर सगे भाई को छत से फेंका, हालत गंभीर
करेली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब पीने के लिए रुपये न मिलने पर एक युवक ने अपने ही भाई को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है। पीड़ित की पत्नी ने आरोपी देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।