हनुमानगढ़: जंक्शन की सब्जी मंडी से दिनदिहाड़े सवारी टेंपो चोरी का मामला, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन की सब्जी मंडी से दिनदिहाड़े सवारी टेंपो चोरी होने के मामले में जंक्शन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में परिवादी दीवानचंद की रिपोर्ट के आधार पर हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों से गहन पूछताछ कर रही है।