धमतरी: अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका, परीक्षा के लिए दी जाएगी निःशुल्क कोचिंग
धमतरी जिले के ऐसे युवा जिन्होंने भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा किए हैं, वे परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग के लिए 30 अप्रैल तक रोजगार विभाग के अधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवाओं को 4 जून तक एक माह के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। उम्मीदवार चयन के लिए कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित ।