उरई: ग्राम चौरासी में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप
Orai, Jalaun | Apr 1, 2026 बुधवार की दोपहर 1:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ससुराल के लोगों ने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले की जांच शुरू कर दी गई है