सिवनी: किसानों की समस्याओं और गेहूं के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर कांग्रेस का कचहरी चौक पर प्रदर्शन
Seoni, Seoni | Apr 9, 2026 सिवनी में किसानों की समस्याओं और गेहूं के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कचहरी चौक में प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य मिलना चाहिए।