चीनोर: लक्ष्मणगढ़ पहाड़ी पहुंचे पार्षद पति पाइपलाइन बिछाने के दिए निर्देश
पेयजल समस्या को देखते हुए नगर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित लक्ष्मण पहाड़ी पर पहुंचे पार्षद पति धर्मेंद्र अग्रवाल। रह वासियों से बोले किसी प्रकार की चिंता मत करना पानी के लिए लक्ष्मणगढ़ पहाड़ी से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। प्रस्तावित पाइपलाइन बिछाई जाने को लेकर पार्षद पति पेयजल प्रभारी जगदीश यादव को पहाड़ी पर लेकर पहुंचे। जल्द ही पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी।