हाथरस: सदर के अशोका टाकीज के पास प्लॉट पर काम करते समय युवक के पैर पर सांप ने काटा, परिजन बेहोशी में पहुंचे जिला अस्पताल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अशोक टॉकीज के पास सोमवार शाम 7:30 बजे के लगभग प्लॉट पर काम करते समय एक युवक के पैर पर सांप ने काट लिया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया अचानक से व्यक्ति की पत्नी के बिलखते हुए सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई परिजनों द्वारा तत्काल व्यक्ति को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है जिसका डॉक्टर द्वारा उपचार जारी है