कटनी नगर: रेलवे स्टेशन समेत ट्रेनों में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को कटनी GRP ने किया गिरफ्तार, 2 लैपटॉप व 19 मोबाइल किया गया जब्त
रेलवे स्टेशन समेत ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को कटनी जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप समेत 19 मोबाइल भी बरामद किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों के पास से जीआरपी पुलिस ने करीब ₹315000 का मशरूका जब्त की है।