कटनी नगर: शहर के सुभाष चौक स्थित दो मेडिकल स्टोर पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत उल्लंघन पर अनुज्ञप्ति की गई निरस्त।
कटनी शहर के सुभाष चौक में स्थित दो मेडिकल स्टोर प्रकाश मेडिकल एवं शारदा मेडिकल की औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर अनुज्ञप्ति निरस्त कर दी गई है औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी मनीषा धुर्वे ने बताया की मेडिकल स्टोरो पर निरीक्षण के दौरान औषधीय के क्रय विक्रय का बीजक संबंधितों द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए तथा दुकान में भी नहीं पाए गए।