कांके: पिठोरिया घाटी में ईंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक फरार, खलासी घायल
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2026 पिठोरिया घाटी में ईंट लदा ट्रक बुधवार सुबह करीब सात बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में खलासी घायल हो गया जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।हादसे के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि ईंट लदा ट्रक की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से वह अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।