रामपुर: गुरुवार को बिलासपुर गेट क्षेत्र में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, बिजली विभाग ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Sep 18, 2025 गुरुवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के बिलासपुर गेट क्षेत्र में गुरूवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे के लिए बिजली कटौती होगी। यह कटौती आगामी त्योहारों और रखरखाव के कारण 33/11 KV विद्युत उपकेंद्र बिलासपुर गेट पर पत्तो की छटाई होगी।