रामपुर: पीएम मोदी के जन्मदिन पर चल रहे 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम आयोजित हुआ
Rampur, Rampur | Sep 17, 2025 बुधवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे 'सेवा पखवाड़ा' के तहत 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर और प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।