रामपुर: जिला अस्पताल में विधायक आकाश सक्सेना ने PM के 75वें जन्मदिन पर 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ किया
Rampur, Rampur | Sep 17, 2025 बुधवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार शहरी विधायक आकाश सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिन के उपलक्ष में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ किया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करना है। इसमें गैर-संचारी रोगों (मधुमेह, कैंसर, आदि), एनीमिया, और गर्भवती महिलाओं की जांच की जा रही है।