लातेहार: लातेहार में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बुलडोजर से हटाए गए अवैध कब्जे
लातेहार। उपायुक्त के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नवरंग चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर की सहायता से हटाया गया।