मोठ: ग्राम निपान में शॉर्ट सर्किट से लगी देसी शराब के ठेके की दुकान में आग, हज़ारों रुपये का हुआ नुकसान
Moth, Jhansi | Jan 17, 2024 ब्लॉक गुरसरांय के ग्राम निपान में देसी शराब की दुकान में आग लगने से हजारों रुपये की शराब जल कर नष्ट हो गई। मंगलवार, बुधवार की देर रात्रि को सेल्समैन अपनी दुकान बंद करके दुकान के अंदर लेट गया। देर रात्रि को जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा की शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखे कुछ पैसे भी जलकर राख हो गए।