सदर: शिक्षा और संस्कार के 100 वर्ष: ऐनी बेसेन्ट बालिका इण्टर कॉलेज के शताब्दी समारोह की तैयारियाँ शुरू
Sadar, Allahabad | Jul 5, 2026
महिला शिक्षा, भारतीय संस्कार और बालिकाओं के सशक्तिकरण के गौरवमयी 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रयागराज के ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान ऐनी बेसेन्ट सरस्वती बालिका इण्टर कॉलेज, छोटा बघाडा में शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। रविवार (5 जुलाई 2026) को विद्यालय परिसर में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।