सहारनपुर: सहारनपुर में गृह क्लेश के चलते 18 वर्षीय युवती ने दी जान, मां से फोन पर कहासुनी के बाद उठाया ख़ौफनाक कदम
सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि गृह क्लेश के चलते युवती ने यह कदम उठाया।