सरदारशहर: चूरू: सरदारशहर के आसलसर गांव के 15 युवाओं का सेना में चयन, आयोजित हुआ सम्मान समारोह
सरदारशहर के गांव आसलसर के 15 युवाओं का भारतीय सेना में चयन हुआ है। चयन पर ग्रामीणों ने गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर युवाओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां और जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।