भोगांव: भोगांव में अज्ञात महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टि, शव नहर किनारे मिला था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भोगांव थाना क्षेत्र के मुरादपुर नगरिया गांव के पास रकरी नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को नहर में फेंका गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और शव छिपाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।