कैराना: कांधला पुलिस ने सलेमपुर रोड स्थित जन्नत कॉलोनी के निवासी आरोपी को अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 21, 2026 कांधला थाने पर तैनात एसआई पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक को रोका गया। मंगलवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से अवैध चरस बरामद हुई है। आरोपी सलेमपुर रोड जन्नत कॉलोनी का रहने वाला है। मामले में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।