बदायूं: श्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक
Budaun, Budaun | May 26, 2026 बदायूं के जिलाधिकारी अवनीश राय ने जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि वह शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।