दतिया नगर: दतिया में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दो दुकानों से 300 लीटर ईंधन जब्त
प्रशासन की टीम ने जांच के दौरान बस स्टैंड स्थित आकाश यादव की दुकान का निरीक्षण किया गया। यहां से 90 लीटर डीजल, 60 लीटर पेट्रोल और 5 लीटर क्षमता का एक मापयंत्र बरामद हुआ। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 16,900 रुपये आंकी गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने उनाव रोड स्थित गौरव कुशवाह की दुकान पर कार्रवाई की। जांच में 150 लीटर पेट्रोल और एक मापयंत्र बरामद किया गया।