परिहार: परवाहा चौक के पास बाइक की टक्कर से महिला की मौत
परिहार थाना क्षेत्र के परवाहा चौक से 500 मीटर पहले बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई है। मृतका महिला की पहचान आफरीन खातून के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। महिला के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।