शिवहर: पिपराही प्रखंड क्षेत्र में बनाया गया 79 मतदान केंद्र, 81,758 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, बीडीओ आदित्य सौरव
पिपराही प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य सौरभ ने बताया है कि पिपराही प्रखंड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है. इस बार लोकसभा चुनाव में पिपराही प्रखंड क्षेत्र में 79 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां 81,758 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. उन्होंने बताया है कि 25 मई को सभी मतदाता अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर निर्भर होकर मतदान करेंगे।