सिंगरौली: थाना बैढ़न क्षेत्र में माँ की हत्या व बेटी को गंभीर घायल करने का मामला, पुलिस उप महानिरीक्षक ने घटनास्थल का किया मुआयना
सोमवार को साकेत प्रकाश पाण्डेय डीआईजी रीवा द्वारा जिला सिंगरौली में कैम्प किया जाकर थाना बैढन क्षेत्रांतर्गत अज्ञात आरोपियों द्वारा मृतिका अंजु जायसवाल की हत्या एवं पुत्री को गंभीर रूप से घायल किये जाने की घटना के संबंध में मौके पर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण के साथ बैठक कर प्रकरण की गंभीरता के अनुसार त्वरित विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।मृतिका एवं घायल पुत्री के परिजनों से आवश्यक जानकारी ली गई तथा स्थानीय व्यापारी मण्डल सुझाव प्राप्त किये गये।