जगदलपुर: नव वर्ष को लेकर बस्तर पुलिस की तैयारियों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने दी जानकारी, कहा- बस्तर पुलिस सजग है
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने कहा कि नव वर्ष के आगमन को लेकर बस्तर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और लोगों की सुरक्षा का जिम्मेदारी उठा रही है। नव वर्ष में विदेशी सैलानी और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए अस्थाई पुलिस चौकियां भी खोली गई हैं।