कटनी में अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित रूप से बिना समुचित जांच के प्रकरण दर्ज किए जाने के विरोध में अधिवक्ता समुदाय का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।मंगलवार दोपहर12 बजे जिला न्यायालय के बाहर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े किए।